डॉ नरेश नाज़ नीरज त्यागी व डॉ मीता गुप्ता ने बांध दिया अद्भुत समाँ -प्रहरी मंच तृतीय वार्षिकोत्सव
प्रहरी मंच के तृतीय वार्षिकोत्सव में लगा प्रहरी रचनाकारों का जमावड़ा देश के प्रति समर्पित सभी प्रहरियों यथा: सैन्य बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस और उनके परिवारजनों जो कवि या कवयित्री हैं उनके लिए बड़ी धूमधाम से प्रहरी मंच ने CSOI, केजी मार्ग, नई दिल्ली में मनाया। मंचासीन विभूतियों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेश नाज़,मकाम ट्रस्टी श्रीमती नियति गुप्ता,मुख्य अतिथि मेजर जनरल पीयूष गुप्ता (सेवा निवृत) वैश्विक अध्यक्ष श्रीमती शालू गुप्ता,राष्ट्रीय सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.(मेजर)प्राची गर्ग और ट्रस्टी मकाम श्रीमती अनु भारद्वाज रहे। रचनाकारों ने ओज, करुण, श्रृंगार और हास्य व्यंग के साथ ही थल,वायु,जल व पुलिस के साथ ही सभी सीक्रेट प्रहरियों के प्रति उमड़ते भावों को जिस प्रकार शब्दों में बाँधा और प्रस्तुत किया उनकी विषमताओं को जिसने महसूस किया हो,देखा हो सिर्फ़ वही व्यक्त कर सकता है। दिल्ली इकाई की अध्यक्ष डॉ. ममता झा “रुद्रांशी”, हरियाणा इकाई अध्यक्ष श्रीमती लोकेश चौधरी,उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष डॉ मीता गुप्ता ,राजस्थान इकाई अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शील ने बाग...