डॉ नरेश नाज़ नीरज त्यागी व डॉ मीता गुप्ता ने बांध दिया अद्भुत समाँ -प्रहरी मंच तृतीय वार्षिकोत्सव

 प्रहरी मंच के तृतीय वार्षिकोत्सव में लगा प्रहरी रचनाकारों का जमावड़ा

देश के प्रति समर्पित सभी प्रहरियों यथा: सैन्य बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस और उनके परिवारजनों जो कवि या कवयित्री हैं उनके लिए बड़ी धूमधाम से प्रहरी मंच ने CSOI, केजी मार्ग, नई दिल्ली में मनाया। मंचासीन विभूतियों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेश नाज़,मकाम ट्रस्टी श्रीमती नियति गुप्ता,मुख्य अतिथि मेजर जनरल पीयूष गुप्ता (सेवा निवृत) वैश्विक अध्यक्ष श्रीमती शालू गुप्ता,राष्ट्रीय सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.(मेजर)प्राची गर्ग और ट्रस्टी मकाम श्रीमती अनु भारद्वाज रहे। रचनाकारों ने ओज, करुण, श्रृंगार और हास्य व्यंग के साथ ही थल,वायु,जल व पुलिस के साथ ही सभी सीक्रेट प्रहरियों के प्रति उमड़ते भावों को जिस प्रकार शब्दों में बाँधा और प्रस्तुत किया उनकी विषमताओं को जिसने महसूस किया हो,देखा हो सिर्फ़ वही व्यक्त कर सकता है।
दिल्ली इकाई की अध्यक्ष डॉ. ममता झा “रुद्रांशी”, हरियाणा इकाई अध्यक्ष श्रीमती लोकेश चौधरी,उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष डॉ मीता गुप्ता ,राजस्थान इकाई अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शील ने बागडोर संभालते हुए कुशलता पूर्वक मंच संचालन भी किया।
मकाम की दिल्ली अध्यक्ष लतिका बत्रा और उत्तराखंड से निशाअतुल्य ने भी अपने भाव अपने प्रहरियों को समर्पित किये ।
काव्य पाठ का क्रम शुरू हुआ और एक के बाद एक कवि कवयित्रियों को सम्मान चिन्ह व पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भागीदारी का संदेश देता एक पौधा और जूट निर्मित थैला प्रदान किया गया।
अपनी तरह का अनोखा और अद्भुत वार्षिक मिलन समारोह अत्यंत ही स्वादिष्ट भोजन के बाद समाप्त हुआ।
                                                     पदाधिकारियों के साथ डॉ नरेश नाज़ (ट्रस्टी प्रहरी मंच " मक़ाम ")

यह अद्भुत आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्राची गर्ग(कवियत्री व चिकित्सक )  शालू  गुप्ता जी(ट्रस्टी) व श्री मुकेश गुप्ता जी(सलाहकार ) के अभूतपूर्व प्रबंधन से ही संभव हो पाया .
                                          
                                                                        ग्लोबल अध्यक्ष व ट्रस्टी शालू गुप्ता जी  

                                               
                                               
                                                                                                    राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मेजर प्राची गर्ग
          इस साहित्य यज्ञ का आरम्भ डॉ नरेश नाज़ जी ने कुछ समय पूर्व किया था जो आज अनेको प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन व आपसी सम्बन्ध  बढाने का अवसर भी प्रदान कर देता है। ये हवन पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित है। 
आकाशवाणी व दूरदर्शन से जुड़े कवि नीरज त्यागी जी(उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश इकाई )  जो  राष्ट्रीय कवियों के साथ भी काव्य पाठ कर चुके हैं (करते हैं )उनकी  गीतिका "हम तो मस्त हैं राही अपना नहीं ठिकाना " से मस्त समां बंधा। अतिथि पल्लवी जोशी ने मुग्ध करने वाली पंक्तियाँ पढ़ी जबकि CISF के देवेंदर सिंह जी ने भी राम के ऊपर उत्कृष्ट काव्य पाठ किया। हापुड़ से मनीषा गुप्ता "मनु "व निधि भार्गवी (दिल्ली )  सुरभि श्रीवास्तव(लखनऊ ), गीता द्विवेदी व अणिमा मंडल जी के अद्भुत काव्य पाठ के बाद ट्रस्टी डॉ नरेश नाज़ ने अपने नए देश भक्ति के गीत से सबको फिर से मोह लिया। डॉ मीता गुप्ता जी की विशुद्ध साहित्यिक रचना उनके गहरे हिंदी ज्ञान को प्रदर्शित कर रही थी। 
मुख्य अतिथि मेजर जनरल पियूष गुप्ता जी के सानिध्य से कार्यक्रम की गरिमा को चार चाँद लग गए। 
डॉ मीता गुप्ता (अध्यक्ष प्रहरी मंच उत्तर प्रदेश )

                                                                        कवि नीरज त्यागी जी(उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश इकाई )
     


Comments